बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया।जिला शिक्षाएवं प्रशिक्षण संस्थान दतिया में सहजकर्ता एवं सहसहजकर्ता का माह जनवरी के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) स्तर पर जनशिक्षाकेन्द्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रय संपन्न हुआ।जिसमें तीनो ब्लाक के प्राथमिक स्तर के सहजकर्ता एवं सह सहजकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय संवाद हेतु विस्तृत प्रभावी चर्चा की गयी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर स्वतंत्र कुमार उपाध्याय, शरद कुमार रावत एवं शैक्षिक संवाद समन्वयक आलोक गोस्वामी ने विस्तार से चर्चा करते हुए “बच्चों के शिक्षण में उनके माता-पिता की सहभागिता” किस रूप से शिक्षण प्रभावी होता है। यह बताया।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डां अनिल कुमार दुबे ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की शिक्षक को कक्षा में विद्यार्थियों को चिंतन करने एवं अपनी बात रखने के समान अवसर देना चाहिए। जिससे विद्यार्थी अपने विचारों को प्रतिभागियों को साझा करने में प्रोत्साहित हो सकें।साथ ही आज के शैक्षिक संवाद को पूर्व के संवाद से जोड़ते हुए शैक्षिक संवाद के शिक्षण पर प्रभावी महत्व को बताया।इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी रितु उपाध्याय ने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन ओ. पी. त्रिपाठी जी द्वारा किया गया।
