
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने में विभागीय अधिकारियों की ढीली-डाली कार्य प्रणाली के चलते अब तक अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है।दरअसल दतिया मुख्यालय पर शिवअहम् संन्यासी अखण्ड विश्वनद आश्रम सेवढ़ा चुंगी फक्कड़ बाबा पर्वत सिंह कुइयां स्थल के पास स्थित मंदिर की पहाड़ीयों को खोद कर मिट्टी का अवैध विक्रय किया जा रहा है। इसके वृक्षों को अवैध तरीके से काट कर खनन किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार शिवअहम् संन्यासी अखण्ड विश्वनद आश्रम सेवढ़ा चुंगी फक्कड़ बाबा पर्वत सिंह कुइयां स्थल के पास स्थित मंदिर की पहाड़ीयों खोदकर खनिज माफिया मिट्टी का अवैध विक्रय कर रहे है। इससे थोड़ा आगे स्थित संन्यासी अखण्ड विश्वनद आश्रम कि जमीन पर अवैध खनन करने के लिए पहाड़ी को काटकर बीच से रास्ता निकाला गया है।यहां से अब तक हजारों ट्राली मिट्टी का अवैध उत्खनन हो चुका है।संन्यासी अखण्डविश्वनद आश्रम के पुजारी संन्यासी सत्यानंद ने पुलिस अधिकारियो और प्रशासनिक अधिकारियों से की बार शिकायत कर दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संन्यासी अखण्ड विश्वनद आश्रम के पुजारी संन्यासी सत्यानंद महाराज ने बताया कि सन्यासी आश्रम से लगी हुई पहाड़ियों को दो माह से खोद कर मिट्टी का अवैध विक्रिय किया जा रहा है, माफियाओं ने पहाड़ियों को खोज कर दलदल में तब्दील कर दिया है। बरसात में दलदल में तब्दील गढ़ों में पानी भरने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की गई की मंदिर की जमीन पर अवैध खुदाई कर मिट्टी का विक्रय कर रहे हैं, लेकिन फिर शासन ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की, पुजारी ने कहा कि जब हमारे द्वारा अवैध मिट्टी को ना खोदने के लिए कहा तो दबंग लोग धमकी देते हैं।आश्रम के पुजारी ने मुख्यमंत्री और लेकर कलेक्टर से मंदिर की जमीन पर अवैध मिट्टी विक्रय पर रोकने की गुहार लगाई।