
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया।नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार) दतिया व यातायात पुलिस दतिया द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सडक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स द्वारा झाँसी चुंगी, बम बम महादेव, यातायात पुलिस के सहयोग के लिए उतारा गया। सडक सुरक्षा सप्ताह मे स्वयं सेवको द्वारा आमजन को यातायात नियमो के बारे मे जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत युवाओं द्वारा चेक पॉइंट पर हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने वाले व्यक्तियों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। जो व्यक्ति नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, उन्हें युवाओं द्वारा समझाइश दी गयी कि एक छोटी सी लापरवाही उनके व उनके परिवार के लिए कितनी घातक हो सकती है।दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गयी। युवाओं द्वारा दादागिरी ना अपना कर गांधीगिरी का परिचय दिया गया। सडक सुरक्षा सप्ताह मे नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक शहर के अलग अलग चेक पॉइंट्स पर यातायात पुलिस का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम मेअभिषेक लिटोरिया, सुनील दांगी, संस्कार द्विवेदी आदि युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।