बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर पर हुई चोरी का दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया खुलासा,इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एंव एसडीओपी भाण्डेर कर्णिक श्रीवास्तव सहित उनाव पुलिस मौजूद रहीं।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उनाव बालाजी मंदिर पर 3 जनवरी को बालाजी मन्दिर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा चोरी की गई थी जिस पर उनाव थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, दौराने विवेचना आई साक्ष्य के आधार पर 15 जनवरी को आरोपी आकाश अहिरवार उर्फ छोटू पुत्र प्रकास अहिरवार निवासी होमगार्ड कॉलोनी दतिया एवं नारायण वंशकार पुत्र हरी वंशकार निवासी मेला ग्राउंड भाण्डेर को गिरफ्तार कर सख्ती से पूँछताछ की गई तो आरोपियो के द्वारा बालाजी मन्दिर से चोरी करना स्वीकार किया एवं आरोपीयों से बालाजी मन्दिर से चोरी हुआ सामान एक पीतल का स्टैण्ड, घांदी के कुलप के टुकडे व 15 हजार 500 रुपये जप्त किए है,आरोपीयों को न्यायालय पेश किया गया है जहाँ माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीयों का जेल वारंट बनाने से जिला जेल दतिया में दाखिल किया गया है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनाव भास्कर शर्मा, सउनि नीरज सिह,प्रआर मनोज अम्ब, प्रआर सुनील श्रीवास्तव, आर मुनेश बघेल,आर धर्मेन्द्र प्रजापति, आर. लोकेन्द्र यादव, आर धर्मेन्द्र राजावत,आर दिलीप सिह आर मोहित शर्मा, आर पंकज उदैनिया,आर अनूप शर्मा,आर दर्शन यादव आर जदयदीप गुप्ता व आर चालक कुलदीप जादौन की सराहनीय भूमिका रही।
