महोबा । दिनांक 15.01.2025 को थाना श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पवा में दो पक्षों के मध्य हुए विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, जिस पर एक पक्ष द्वारा पीआरवी कर्मियों के साथ अभद्रता व कार्य सरकार में बाधा डालने का प्रयास किया गया। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना श्रीनगर में 04 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु.अ.सं. 09/25 धारा 115(2)/352/351(2)/121(1)/132 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट तथा मु.अ.सं. 10/25 धारा 126(2)/115(2)/352/351(2)/324( 4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना मे संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में प्र0नि0 थाना श्रीनगर अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा गठित की गयी उ0नि0 सुरेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बिलखी तिराहा के पास से उक्त घटना से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त ऊदल पुत्र प्यारेलाल निवासी पवा थाना श्रीनगर, महोबा उम्र 48 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी के उपरान्त जेल भेजा गया है।
Please follow and like us:
