
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष एड.रघुवीर प्रताप सिंह कुशवाहा का भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह बंशकार ने मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर फूलाला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के गगनभेंदी नारे लगाकर अपना उत्साह प्रकट किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को आगामी कार्यकाल के लिये शुभकामनायें दी। इस मौके मुख्य रूप से मनीष बंशकार, सतीश बंशकार, दिवाकर बंशकार, गजेन्द्र बंशकार सहित बड़ी संख्या में सााि मौजूद रहे।
Please follow and like us: