
महोबा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध जुआ/सट्टा पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई श्री राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई।
– उ0नि0 नरेशचन्द्र निगम के नेतृत्व में प्रथम पुलिस टीम ने ग्राम धरौन के पास सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों से हारजीत की बाजी लगा जुआ खेल रहे 04 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1.अमित कुशवाहा पुत्र कमलेश उम्र 20 वर्ष 2.महेन्द्र कुशवाहा पुत्र जयकरन कुशवाहा उम्र 32 वर्ष 3.अरविन्द कुमार कुशवाहा पुत्र भजनलाल कुशवाहा उम्र 26 वर्ष 4.गोविन्द कुशवाहा पुत्र राजू कुशवाहा उम्र 27 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम धरौन थाना कबरई जनपद महोबा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से जामा तलाशी 700 रुपये, माल फड 1100 रुपये व 52 अदद ताश पत्ता बरामद होने पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई।
– इसी क्रम में उ0नि0 अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित द्वितीय पुलिस टीम ने माँ भद्रकाली डिग्री कालेज के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगा जुआ खेल रहे 07 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1.राजेन्द्र पुत्र बाबूलाल कुशवाहा उम्र 32 वर्ष 2.प्रेमबाबू पुत्र सीताराम कुशवाहा उम्र 22 वर्ष 3.गयादीन पुत्र रामभरोसे कुशवाहा उम्र 35 वर्ष 4.दीनदयाल पुत्र रामविशाल कुशवाहा उम्र 29 वर्ष 5.करन पुत्र हजारी कुशवाहा उम्र 44 वर्ष 6.गजेन्द्र पुत्र बाबूलाल कुशवाहा उम्र 39 वर्ष समस्त निवासीगण मो0 राजीव नगर थाना कबरई जनपद महोबा व 7.कमलेश पुत्र कल्लू कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी जवाहर नगर थाना कबरई जनपद महोबा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से जामा तलाशी 990 रुपये, मालफड 1370 रुपये व 52 अदद ताश पत्ता बरामद होने पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई।
Please follow and like us: