बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर। 25 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया है चोरों ने पहले तो दुकान के पीछे की तरफ की दीवार तोड़ दी और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। बाद में दुकान के अंदर से पांच लाख रुपए नगदी समेत जेवरात चुरा कर मौके से फरार हो गए। जनपद ललितपुर के थाना बानपुर निवासी पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार ने थानाध्यक्ष को एक शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसकी सोने चांदी की दुकान बानपुर थाना के सामने है। बुधवार की शाम को वह अपनी सोने चांदी की दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और दुकान की दीवार तोड़ कर नगदी समेत जेवरात चुरा लिए। पीड़ित दुकान दार को यह जानकारी सुबह ही लगी। उनसे जब दुकान पर देखा तो नगदी समेत जेवरात चोरी हो चुके थे। सीसीटीवी कैमरे टूटे पड़े थे। कैमरे टूटने से पहले की क्लिप देखने पर यह सामने आया कि 11 बजे के आसपास चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू के दी थी। घटना को लेकर एडीजी कानपुर जोन, डीआईजी झांसी और एसपी ललितपुर के संयुक्त निर्देश, एएसपी अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बानपुर पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से मामले का खुलासा किया।
गौरतलब है कि मामले की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के नाम प्रकाश में आये। लेकिन कुछ ही महीने पहले शिकायतकर्ता के गोदाम से गल्ला भी चोरी हुआ था जिसमें कुछ लोग पकड़े गये थे जिन पर पुलिस का शक गया था। लेकिन जांच की गहराई में जाने पर पुलिस ने पाया कि इस बार घटना को अंजाम देने में अन्य लोगों का हाथ है।
पुलिस ने ग्राम मैनवार मेें रहने वाले धनीराम पुत्र चन्दन कुशवाहा, पुष्पेन्द्र पुत्र रामदास अहिरवार और रामगोपाल पुत्र भईयन कुशवाहा को हिरासत में लिया है। पूछताछ करने पर पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि वह सभी विगत दो वर्ष पहले पाली के ग्राम चन्देरा निवासी शिवम कुशवाहा पुत्र जानकी प्रसाद कुशवाहा के साथ पवन जैन की दुकान में लकड़ी फर्नीचर की दुकान में काम करने आये थे, जिसके बाद रुपयों की जरूररतों को पूरा करने के लिए उन्होंने उक्त दुकान की रेकी की और संगठित गिरोह बनाकर 25 दिसम्बर की रात पल्सर मोटर साइकिल से आये और रात करीब 12 बजे दुकान की दीवार के सहारे चढ़कर सीसीटीवी की दिशा बदल दी और दीवार तोड़कर अंदर घुस गये। ज्वैलरी की दुकान में रखे जेवरात व 15 सौ रुपये की चोरी की थी। इसके अलावा सीसीटीवी की डीवीआर को छपरट नदी में फेंक दिया था। बताया कि शिवम नाम का युवक उनसे सामान लेकर भाग गया। इस महत्वपूर्ण खुलासे में प्रशिक्षु सीओ सुनील भारद्वाज, उप निरीक्षक स्वाट प्रभारी अतुल तिवारी व सर्विलांस प्रभारी आलोक कुमार सिंह शामिल रहे। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि साहब हमारा एक अन्य साथी जिसका नाम शिवम कुशवाहा पुत्र जानकी प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम चंदेरा थाना पाली जनपद ललितपुर है , जो भागा हुआ है । शिवम उपरोक्त फर्नीचर लगाने का काम करता है, जिसके द्वारा करीब 02 वर्ष पहले पवन कुमार जैन जिसकी ज्वैलर्स की दुकान बार रोड कस्बा बानपुर में स्थित है , पर लकड़ी का फर्नीचर लगाया था । हम लोगों का एक संगठित गिरोह है। हम लोगों को अपनी जरुरतें पूरी करने के लिये रुपयों की आवश्यकता थी। जिसके लिये हम लोगों ने मिलकर चोरी करने की योजना बनायी थी। हम लोगों ने पवन जैन उपरोक्त की ज्वैलर्स की दुकान की 10-15 दिन से रैकी की थी। दिनाँक 25.12.2024 को हम लोग पल्सर मोटर साइकिल पर चारों लोगों को बैठकर बानपुर आये थे और मौका देखकर समय करीब 12:00 बजे रात्रि में दुकान के पीछे से शिवम कुशवाहा दीवार के सहारे चढकर पहले दुकान के पीछे लगे कैमरों को हाथ से मोड़कर उनकी दिशा परिवर्तित कर दी थी। इसके बाद ज्वैलरी की दुकान की दीवार को तोड़कर अन्दर घुस गये थे। ज्वैलरी की दुकान में रखे हुए जेवरात व गल्ले मे रखे 1500 रु0 को चोरी करके दुकान से निकल गये थे। डी.वी.आर. को छपरट नदी में फेक दिया था। जिस दिन से चोरी की थी उसके बाद से पुलिस की सक्रियता को देखकर हमलोग कुछ दिन के लिए बाहर चले गये थे। आज मौका पाकर हम लोग चुराये हुए सामान को छुपाये गये स्थान से निकालकर, आपस में बटवारा कर, जाने ही वाले थे कि आप लोगों ने हमें पकड लिया। मौका पाकर शिवम कुशवाहा अपने हिस्से का सामान लेकर भाग गया है।
