कालपी/जालौन। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारी की याद में एनसीसी कैंडीडेट्स की साइकिल यात्रा कालपी पहुँची, जहाँ दुर्गा चौराहें में पहले से मौजूद एमएसवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैंडिडेट्स ने शिक्षक लेफ्टिनेंट राजमणि सिंह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करते हुये साइकिल यात्रियों का जयकारों के साथ स्वागत किया।
मालूम हो कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के युवा पीढ़ियों को जागरूक करने के लिए 1 जनवरी 2025 से मेरठ से एनसीसी के कैंडिडेट्स देश भर में साइकिल से भ्रमण पर निकले हैं। कई शहरों तथा कस्बो से होते हुए रैली मंगलवार को सुबह ऐतिहासिक नगरी कालपी पहुंची, यमुना नदी के पुल के समीप लेफ्टिनेंट राजमणि के नेतृत्व में एनसीसी के कैंडिडेंटेसों के द्वारा साइकिल यात्रियों के ऊपर पुष्पवर्षा करते हुए गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। भारत माता की जय, महारानी लक्ष्मी अमर रहे नारे लगाकर एनसीसी कैंडीडेट्स ने माहौल गूंजायमान कर दिया। स्वागत के लिए तान्या तिवारी, महक, युवराज, शिवा, वैभव गुप्ता, लक्ष्मी, शिवम द्विवेदी, सुमित श्रीवास्तव आदि ने 15 किमी. तक साइकिल यात्रा करके क्रांतिकारियों को याद किया। इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह, वेद प्रकाश, नीरज रायकवार आदि शिक्षक भी स्वागत में मौजूद रहें। एनसीसी शिक्षक लेफ्टिनेंट राजमणि सिंह ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों की याद में यह यात्रा निकाली जा रही है, जिससे युवाओं को पता चल सके कि देश की आजादी में क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिससे युवाओं के अंदर देश के प्रति प्रेम भावना जाग सके।
