उरई/जालौन। जनपद के जिला सैनिक एवं पुनर्वास कार्यालय में 9 वॉ वेटरन्स दिवस मनाया गया जिसमें जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरनारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जनपद के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर नयन सिंह रावत (सेवानिवृत) के द्वारा वीर नारियों, द्वितीय विश्वयुद्ध में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वर्गीय भूतपूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं, देश की सेवा के दौरान वीरता प्राप्त अधिकारी एवं सैनिकों को फूल माला पहनाकर, शॉल एवं प्रशंसा पत्र से सुशोभित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जनपद के स्वर्गीय भूतपूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं को दो-दो हजार रुपए के चैक भी प्रदान किये ।
Please follow and like us:
