- गुटखा माफिया नव युवकों मे खुले आम बांट रहे धीमा जहर
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
पनवाड़ी/महोबा । एक ओर शासन पूरे देश व प्रदेश मे नशा मुक्ति अभियान चलाकर एक अलख जगा रहा है ताकि नवयुवक अपने जीवन को खुशहाल बना सकें वही कुछ गुटखा माफिया तम्बाकू मिक्स गुटखा धडल्ले से बेचकर धीमा जहर युवकों की जीवन से खिलवाङ कर रहे हैं । आपको बता दें कि महोबा जिला के पनवाड़ी मे गुटखा माफिया सक्रिय बने हुए है जो पूरे क्षेत्र मे भोर होते ही दुकानों एवं मकानो के दरवाजो पर पिकअप गाङी एवं रिक्से से गुटखे से भरी झाल रखकर बेखौफ होकर धडल्ले से बेच रहे हैं आश्चर्य कि बात ऐ थाने के समीप ही गोदाम बनाकर गुटखा माफिया खुलेआम कर रहा तम्बाकू मिक्स गुटखा की सप्लाई फिर भी पुलिस बेख़बर बनी हुई है गुटखा माफियाओं पर आखिर जिम्मेदार क्यों बने हुए हैं मौन जिम्मेदार अधिकारी ढुलमुल खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाङ लेते हैं लेकिन गुटखा माफियाओं पर क्यों नही होती कार्रवाई या सांठ-गांठ कहें ।
