पूंछ (झांसी) – अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका महान समाज सेविका एवं शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती समारोह जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में मोंठ तहसील के ग्राम सेरसा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नीरज मौर्य सांसद आंवला उत्तर प्रदेश तथा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा मुख्य वक्ता व विशिष्ट के रूप में अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव गजेंद्र कुशवाहा,सीताराम कुशवाहा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी झांसी,पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,योगेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर कानपुर,लल्लीराम कुशवाहा पूर्व शिक्षक गरौठा,जमुना प्रसाद कुशवाहा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे आशीष कुशवाहा, आमंत्रित अतिथियों में गजेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव महोबा, आसाराम कुशवाहा झांसी मंडल प्रभारी वमनुवां, सुखलाल कुशवाहा ललितपुर जिला अध्यक्ष,दीपक कुशवाहा जिला अध्यक्ष जालौन,महिला सभा प्रदेश संयोजक वंदना कुशवाहा, महिला महासभा की जिला अध्यक्ष हेमलता कुशवाहा रही सभी अतिथियों अतिथियों ने शाक्य मुनि तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सम्मुख दीप मोमबत्ती प्रज्वलित कर महात्मा ज्योतिबा राव फुले, माता सावित्रीबाई फुले ,चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट अशोक, लव कुश भगवान एवं संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जगदेव बाबू बिहार लेलन संत गुरुओं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ किया। कुशवाहा महासभा के झंडा गीत के साथ जिला कमेटी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी ने मंचासीन अतिथियों का माला पहनाकर एवं बैच लगाकर जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात ही अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने स्वागत भाषण के साथ कहा कि जागरूकता के अभाव में समाज पिछड़ रहा है इसलिए समाज के लोगों को जागरुक होकर अपने समस्त अधिकारों को स्वयं हासिल करना है। वहीं मुख्य वक्ता नीरज कुशवाहा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपने वक्तत्व में कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एक ऐसा संगठन है जो समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत प्रयत्नशील है हमारा संगठन कुशवाहा समाज के साथियों को भाई बहनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए समाज में राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक चेतना को जागृत करेंगी सामाजिक चेतना ही राष्ट्रीय चेतना को परिवर्तित होकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है और देश की एकता अखंडता के लिए काम करती है एवं कुशवाहा समाज में विघटनकारी लोगों का डटकर मुकाबला करें और उन्हें समाज से बहिष्कृत करें जैसे पूर्व में ऐसे लोगों का हुक्का पानी बंद किया जाता था। वहीं राष्ट्रीय सचिव गजेंद्र कुशवाहा ने भाषण में कहा है कि जिस समाज का व्यक्ति चेतन अवस्था में रहता है उस समाज का विकास निश्चित संभव है।हमें अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए कुशवाहा समाज में राजनीतिक चेतना जागृत कर प्रदेश एवं देश की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित कर हमें समाज को मुख्य धारा में लाकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है। कार्यक्रम के संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरज मौर्य सांसद आंवला उत्तर प्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा है कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा अपने विधायक और सांसद बनाकर प्रदेश और देश की राजनीति में अपना स्थान बनाएगी अगर हमारी कुशवाहा समाज को जनसंख्या के आधार पर कोई भी राजनीतिक दल अगर प्रत्याशी नहीं बनाता है तो इस स्थिति में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाएगी कुशवाहा समाज विचारधारा तय करें यह राजनीति की धारा बदलने का समय है अपने समाज के एक-एक मत का गारंटर बनाइए तभी कोई कुशवाहा का बेटा प्रदेश और देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठ पाएगा हम 14% आबादी वाले कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी आदि वंचित क्यों है हमें अपने महापुरुषों के इतिहास को याद करते हुए अब हमें बुनियाद को याद करने की जरूरत है । पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने कहा कि हम विचारधारा के समक्ष संकट हैं सम्राट अशोक के इतिहास को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है हमें पुनः इस देश को सम्राट अशोक का राज्य स्थापित करना होगा।इसलिए हमें अपना हक लेना होगा समाज के लोगों को जागृत करने के लिए गांव-गांव जाकर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा महिला संगठन की जिला अध्यक्ष हेमलता विजय कुशवाहा ने अपना भाषण में कहा है कि माता सावित्रीबाई फुले के त्याग से महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार मिला है आज वो समय आ गया है जब महिलाओं को पुरुष के बराबरी की हिस्सेदारी मिलने लगी है। और आज महिलाएं शिक्षक से लेकर पायलट कलेक्टर पुलिस अधीक्षक इंजीनियर डॉक्टर के साथ-साथ मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री एवं देश के महामहिम राष्ट्रपति भी हैं बच्चियों को अवश्य पढ़ाऐ। लड़कियां पढ लिखकर दो-दो घरों को शिक्षा की ज्योति जलाने का काम करतीहैं। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें शाक्य मुनी तथागत गौतम बुद्ध के चरित्र को अपनाना चाहिए और कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के जितने भी महापुरुष हुए हैं उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए हमें अपने महापुरुषों के आदर्शों को आचरण में उतारना चाहिए। व्यवस्था निर्माण ही हमारी आजादी की चिर स्थाई शस्त्र है ज्योतिबा राव फुले दंपति ने स्वयं के लिए कितने मकान बनाए हैं मैं नहीं जानता पर हर घर में लगे हुए चित्र बता रहे हैं यह सब उनके ही तो हैं इसमें दोराय नहीं की इन दोनों ने अपनी व अपने परिवार के सुख-दुख की चिंता ना करते हुए देश के सदियों से शोषित, पीड़ित और वंचित तबकों अतिशूद्रों के उत्थान की दिशा में एक अभूतपूर्व और क्रांतिकारी आंदोलन को एक नई दिशा देने का महत्व पूर्ण कार्य किया।जो समाज सुधार की दिशा में मील का पत्थर माना जाता है। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी अपने व्याख्यान में माता सावित्री फुले को नमन करते हुए उनकी जीवन शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में एक महान समाज सुधारक देवी की जयंती पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा महासभा ने कार्यक्रम में महिलाओं व क्षेत्रीय प्रधान बीडीसी बुजुर्ग व सैकड़ो समाजसेवियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर बरुआसागर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुशीला कुशवाहा,टोड़ी फतेहपुर अध्यक्ष नगर पंचायत राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष झांसी, इं.शालिग्राम कुशवाहा अध्यक्ष कुश प्रगति संस्थान झांसी, जयराम कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा मित्र उत्थान समिति झांसी,लखन कुशवाहा सभासद नगर निगम झांसी, राघवेंद्र कुशवाहा पूर्व सभासद एवं पूर्व अध्यक्ष झांसी,चंद्रशेखर कुशवाहा जिला कार्यकारिणी सदस्य,गणेश कुशवाहा दादा लोहागढ़,काशीराम कुशवाहा, प्रधानाचार्य जेपी कुशवाहा,सुंदर कुशवाहा सभासद झांसी, राहुल कुशवाहा सभासद झांसी,शंकर कुशवाहा ठेकेदार,जगदीश प्रसाद कुशवाहा वरिष्ठ नेता चिरगांव, सीताराम कुशवाहा लल्ला चिरगांव, घनश्याम कुशवाहा पावई, सुंदर सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नेता भाजपा, पवन कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा, परशुराम कुशवाहा प्रधान मगरपुर,पर्वत कुशवाहा प्रधान टिकरी, अशोक कुशवाहा प्रधान ढकरवारा, मोहन कुशवाहा प्रधान पलरा, डॉक्टर जगदीश कुशवाहा प्रधान पठा, मनोज कुशवाहा प्रधान बम्होरीआदि, जिला पदाधिकारी के रूप में जिला महामंत्री पंकज कुशवाहा संदीप कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष,अरुण कुशवाहा जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष आनंद कुशवाहा बरुआ सागर , जिला उपाध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा बघेरा,जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा एडवोकेट मऊरानीपुर, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश कुशवाहा,जिला मीडिया सह प्रभारी बृजेंद्र कुशवाहा,जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुशवाहा बरुआ सागर, जिला संगठन मंत्री परशुराम कुशवाहा चिरगांव, जिला संगठन मंत्री ज्ञान सिंह टिंकू रानीपुर,जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवम मोर्य, एवं मुकेश आचार्य जी चिरगांव, रघुवर दयाल कुशवाहा बरुआ सागर, तहसील अध्यक्ष संजय सिंह टहरौली, मुकेश उर्फ छोटू मोर्य झांसी, राकेश कुशवाह मोठ, राजकुमार कुशवाहा गरौठा, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह कुशवाहा चिरगांव (पावई वाले), वासुदेव कुशवाहा मऊरानीपुर, विनोद कुशवाहा गुरसराय, अतुल सिंह मोठ, महेश कुशवाहा ब्लॉक प्रभारी बंगरा, नगर अध्यक्ष ललित कुशवाहा महानगर अध्यक्ष झांसी,भूपत सिंह कुशवाहा बरुआसागर,गजेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा चिरगांव,हरि कृष्णा कुशवाहा बड़ागांव,तुलसीराम कुशवाहा नगर अध्यक्ष टोड़ी फतेहपुर,सीताराम कुशवाहा समथर,मोहित धींगपुरा, प्रकाश कुशवाहा सौराई रहे। समारोह का सफल संचालन पंकज सिंह कुशवाहा एवं जिला सह मीडिया प्रभारी बृजेंद्र कुशवाहा लुधियाई ने किया।समारोह के अंत में अरुण कुमार कुशवाहा बबलू ग्राम प्रधान सेरसा ने सभी का आभार प्रकट किया इस मौके पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Please follow and like us: