> बीना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
दतिया। बीना में यदि उप चुनाव होते हैं, तो हमें धोखेबाज विधायक को सबक सिखाना हैं, यह संकल्प लें। वैसे बीना में उप चुनाव टालने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। भाजपा हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की लगातार सक्रियता से डरी हुई है। हालही में सम्पन्न हुए उप चुनावों में विजयपुर में जहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की वही बुधनी में भाजपा की जीत का मार्जन काफी कम रह गया। लंबे समय बाद हमें जीतू पटवारी के रूप में बहुत सक्रिय प्रदेश अध्यक्ष मिला है जो लगातार जिलों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे हैं। यह विचार मप्र कांग्रेस महासचिव सागर जिले के संगठन प्रभारी सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने रविवार को बीना के सिंधी धर्मशाला में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का ध्यान खींचते हुए कहा कि सागर जिले के कार्यकर्ताओं में करंट है, उर्जा हैं। इस ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देना हैं। कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाएंगे तो अच्छे नतीजे दिखेंगे,हम सागर में अच्छी टीम खड़ी करेंगे। प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का होगा। कार्यक्रम को संबोधित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा हमारे संविधान के पहलुओं को लेकर कुठाराघात कर रही है, हमें संविधान बचाने की लड़ाई लड़नी हैं, खड़गे जी,राहुल जी,प्रियंका जी इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी मप्र चंदन सिंह यादव ने कहा कि भाजपा देश में समाज को धर्म और जातियों के नाम पर बांटना चाहती है। हमें इनके नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने देना है। कार्यक्रम को एआईसीसी सचिव कुणाल चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द अहिरवार, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषणसिंह गुड्डू राजा, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी एवं नीरज शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सह प्रभारी मनोज कपूर, अभिषेक यादव, विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इंदर सिंह यादव, कमलेश सिंघई,सुनील बात्सल्य, शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।