दतिया। स्व.माता सावित्री बाई फुले जी महान समाज सुधारक थी, वह देश की प्रथम महिला शिक्षक हैं, उन्होंने महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए समाज में अलख जगाई, महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने में स्व.माता सावित्री बाई फुले का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने इंदरगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस पार्षद मंजू-मनीष कुशवाहा द्वारा स्व. माता सावित्री बाई फुले की 193 वी एवं पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की 61 वी जयंती के अवसर पर आयोजित जयंती समारोह,कंबल वितरण एवं लोकगीत कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने पूर्व सांसद स्व.सुखलाल कुशवाहा को याद करते हुए कहा कि स्व.सुखलाल कुशवाहा जी आम जनता की पीड़ा को नजदीक से समझने वाले नेता थे,उन्होंने अल्प समय में जनता का भरोसा जीता, और उनके दिलों में जगह बनाई। देश प्रदेश की राजनीति में उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। कार्यक्रम के आरंभ में श्री सिंह ने स्व.माता सावित्री बाई फुले एवं स्व. सुखलाल कुशवाहा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह एवं श्री राजे का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डबरा विधायक सुरेश राजे ने कहा कि स्व.माता सावित्री बाई फुले द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए जिससे समाज में महिलाओं के अधिकारों को लेकर चेतना आई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं इंदरगढ़ नगर परिषद के पार्षद मनीष कुशवाहा ने की।अवसर पर कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा गरीबों को सर्दी से राहत देने के लिए श्री सिंह एवं श्री राजे के हाथों से कंबल वितरित कराए गए।कार्यक्रम में कालीचरण कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामस्वरूप मंडेलिया नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदरगढ़, संजीव कुशवाहा उपाध्यक्ष नगर परिषद इंदरगढ़, व्रन्दावन कुशवाहा जोनल प्रभारी बसपा, कप्तान सिंह जाटव जनपद सदस्य आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन खेमराज कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर अनार सिंह यादव पार्षद, चरणदास कैलारे पार्षद,सत्यवीर जाट पार्षद एवं अन्य पार्षद सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Please follow and like us: