गुरसरांय (झांसी)। एमएलसी रमा निरंजन झांसी,जालौन, ललितपुर क्षेत्र ने गरौठा विधानसभा क्षेत्र के लिए एमएलसी प्रतिनिधि के रूप में युवा समाजसेवी व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बताते चलें पुष्पेंद्र पटेल का गरौठा विधानसभा क्षेत्र में समाज के हर वर्ग में बेहतरीन व्यवहार से लेकर इस क्षेत्र में समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए और इसके पहले उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में बेहतरीन काम करने से उन्हें प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Please follow and like us:
