गुरसरांय (झांसी)। 28 मई गुरुवार को ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह गुरसरांय में भारी तादाद में गुरसरांय और आसपास के लोगों ने अदा कर देश की खुशहाली के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी आज सुबह 7:30 बजे रंग-बिरंगे नए कपड़ों के साथ बूढ़े,जवान,बच्चे,काफी उत्साह के साथ ईदगाह पहुंचे जहां पेश इमाम सदर शहाबुद्दीन सिद्दीकी ने सभी को नमाज अदा कराई और नमाज अदा करने के बाद बाहर जब लोग निकले तो पहले से ही बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग और प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग गंगा जामिनी तहजीब के साथ एक महासंगम का रूप लेकर एक दूसरे को गले लगा कर देश की अमन चैन तरक्की के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार,डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय,गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह,गुरसरांय चैयरमेन प्रतिनिधि सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजाजी चौहान,सुदेश पटेल,बृजपाल सिंह पाल,अज्जू मौर्य पार्षद,कैलाश कुशवाहा पार्षद, इकराम खान,चंद्र प्रकाश चौरसिया,सुनील मडो़री,शौकीन खान भाजपा समर्थन मंच बुंदेलखंड प्रभारी, प्रकाश ठेकेदार,प्रकाश दीक्षित,छोटू महाराज, अख्तर राईन,सलीम सेमरी,रिजवान खान,अली माते,राज खान, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
