गुरसरांय(झांसी)। 28 मई गुरुवार को शाम 6:00 बजे लगभग मौसम ने एैसी पलटी मारी कि आज दिन में जहाँ भीषण तपन से लोग-बाग घर के अंदर पंखा,कूलर मे होते हुए भी गर्मी से तड़पते परेशान नजर आये तो बाजार से लेकर मुख्य सड़को आदि जगह सन्नाटा छाया रहा लेकिन ऊपर वाला ऐसा मेहरबान हुआ कि लगभग 30 मिनट तेज पानी के साथ ओले गिरे और मौसम खुशनुमा हो गया और एकदम सड़कों से लेकर हर जगह ठंडा मौसम का आनंद लेने के लिए बच्चे,बूढ़े,जवान सब के सब बाहर घूमते नजर आये तो बच्चों ने बरसात दौरान और ओलावृष्टि का भरपूर लुत्फ बाहर निकलकर आपस में खेलते हुए मौज मस्ती की।
Please follow and like us:
