गुरसरांय (झांसी)। नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी श्रीराम और उसकी पत्नी के बीच आये दिन घरेलू बिबाद होते रहते है जिस झगडे का आरोप श्रीराम की पत्नी अजय की बहिन पर लगाती रहती है इसी बात को लेकर 9 मई को बिबाद हुआ था, और मामला गुरसरांय थाने पहुंचा था जहाँ पर दोनों पक्षो का समझौता हो गया था की दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे से न तो बोलेंगे और न ही लड़ेंगे लेकिन फिर भी पुलिस के समझौते को दरकिनार करते हुए 10 मई की रात्रि 1 बजे श्रीराम और 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे मे धुत होकर माँ बहिन की गन्दी- गन्दी गालियां दी थी, एवं लाठी डंडो से घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया था,ज़ब पालतू कुत्ता भोंका तो उसे भी लाठी डंडो से मारकर दबंग लोग भाग गए थे,और श्रीराम द्वारा लगातार अजय बर्मा को जान से मारने और देख लेने की धमकी देता रहा,इसकी शिकायत प्रार्थी अजय बर्मा ने 10 मई को तहरीर के माध्यम से गुरसरांय थाने मे की थी, साथ ही उच्चधिकारियों को भी इस मामले मे अबगत कराया गया था, जिससे गुरसरांय पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए 27 मई को श्रीराम और 2 अज्ञात लोगो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352/ और धारा 351(3) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। और प्रार्थी अजय बर्मा ने आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।
