गुरसरांय(झांसी)। 29 मई शुक्रवार को तहसील परिसर उपजिलाधिकारी गरौठा के कार्यालय पर जखनवारा के हजारों की संख्या में किसानों ने उपजिलाधिकारी गरौठा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जखनवारा के किसानों ने उपजिलाधिकारी गरौठा को जिला प्रशासन को अवगत कराने हेतु समस्त गांव के किसानों कि ओर से ज्ञापन सौंपा जिसमें किसानों ने बताया कि हम लोगों की भूमि को अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसकी जानकारी हम लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई। हम किसानों की जमीनें कीमती एवं उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण होने से हम लोग भूखमरी की कगार पर आ जाएंगे। जिससे न्याय हित में हम गरीब किसानों की विनय को स्वीकारते हुए हम लोगों की जीविका का आधार कृषि की भूमि को अधिग्रहण न करने का जिला प्रशासन से आग्रह किया। समस्त किसानों से उपजिलाधिकारी गरौठा से भूमि के अधिग्रहण को रोकने तथा न्याय दिलाने के आग्रह किया। इस मौके पर नवलकिशोर,घनाराम,दिनेश कुशवाहा,बालकिशन, प्रसन्न कुमार,दुर्गाप्रसाद,नाथूराम,उमाशंकर,काशीराम,गंगाराम,जाहिर सिंह,हरिमोहन सिंह,रामकिशोर,लक्ष्मी नारायण,मान सिंह जयनारायण,मुनीम सिंह,महेंद्र सिंह,कंचन सिंह, कुली देवी,बादाम सिंह,प्रमोद,बृजकिशोर, ज्ञानवती,केशव,शीला देवी,महेंद्र सिंह,सुनील कुमार,उर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
