गुरसरांय (झांसी)। 29 मई शुक्रवार को धर्मनगरी गुरसरांय में आचार्य विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आयिका 105 विजिज्ञिसा श्री माता जी ससंघ का गुरसरांय दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य अगवानी की गई 29 मई 2026 को सुबह की बेला में आयिका विजिज्ञिसा श्री माता जी ससंघ की दिगंबर जैन समाज द्वारा कॉलेज,कटरा बाजार,मोदी चौराहा,होते हुए श्री नसिया जी जैन मंदिर पर महाराज जी एवं समस्त भक्तों ने भगवान के दर्शन किये नगर के भक्तों द्वारा जगह-जगह पर रंगोली चोक लगाकर माता जी के पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई। मैन बाजार होते हुए दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराग सागर सभागार पहुंचे भक्तों के द्वारा भाता जी श्री ससंघ के पाद प्रक्षालन किए गए एवं आचार्य जी का चित्र अनावरण करके मुनि श्री ससंघ को शास्त्र भेंट किऐ माता जी ने मुखारविंद से सभी भक्तों को मधुर वाणी से अभिशिंचित किया,एवं टहरौली जैन समाज,चिरगांव जैन समाज,टोडी फतेहपुर जैन समाज से पधारे हुए सभी भक्तों ने मुनि श्री को श्रीफल भेट किया,दिगंबर जैन समाज एवं सभी समुदाय के लोगों ने मुनि श्री की अगवानी में शामिल होकर धर्म लाभ लिया। इस मौके पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन,मोदी रमेश चंद जैन,रवि जैन,आजाद जैन, राजेंद्र नुनार,सुनील सिंघई, सुनील करगुवां,प्रदीप जैन,सत्तू जैन,कल सरिया,मिंटू जैन, सचिन जैन,संकेत जैन,राजेश जैन,बॉबी जैन वैरायटी, अभिषेक,नवीन जैन,सक्षम जैन,मुदित जैन,रोहित जैन, अरविंद जैन,नरेंद्र,बिट्टू जैन, जैन विराज मोदी श्रीमती पुष्पा जैन सेरिया वाली,विनीत जैन, सुषमा जैन,सपना जैन,कल्पना जैन,प्रीति जैन,जूली जैन,संध्या जैन,शोभा जैन,नीलम जैन,मंजू सिंघई,अंजू सिंघई,निम्मी जैन, तान्या जैन,गोरी जैन,सविता जैन,सिमी जैन आदि उपस्थित रहे।
