गुरसरांय (झांसी)। अचानक बारिश पर ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र के कई गांव में फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने फसलों को हुए नुकसान पर प्रभावित ग्रामों का दौरा किया. खेतों में जाकर बर्बाद हुई फसलों को देखा और किसानों से भी वार्ता की. बारिश और ओलावृष्टि से मूंग की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. फसल नुकसान पर ने जिला प्रशासन को नुकसान की जानकारी देते हुए सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर एवनी, पुछी, मारकुआं, इमलौटा, लिधौरा, सौनकपुरा, केदारताई, चतुरताई आदि ग्रामों में पहुंच कर फसल नुकसान को देखा. किसानों को हुए नुकसान पर गरौठा विधायक ने बताया कि क्षेत्र के कई ग्रामों में बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. मूंग की फसल खेतों में बिखर कर बिछ गई है. इस पर उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की और प्लाट तो प्लॉट सर्वे करते हुए मुआवजा धनराशि दिलाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने कहा है।
