समथर (झांसी)-गरौंठा विधायक ने दो बसों का किया शुभारंभ। वाहन यातायात की सुविधा उपलब्ध होने पर ग्रामीण क्षेत्रवासियों में दौड़ीं खुशी की लहर। अब समथर से झांसी पहुंचना होगा और सुगम।गरौंठा विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने को दृष्टि गत रखते हुए शासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।इस योजना के अन्तर्गत दो नई बसों का शुभारंभ किया गया। आवागमन के लिए दो बसों की सुविधा उपलब्ध होने पर ग्रामीण क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर झलक रही है। उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि हम लोगों को कई कोस पैदल चलना पड़ता था आवागमन में काफी परेशानी होती थी। बसों की सुविधा उपलब्ध होने से आवागमन में परेशानी नहीं होगी।गरौंठा विधायक जवाहरलाल लाल राजपूत ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर बसों का शुभारंभ किया। और फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। उक्त अवसर पर गरौंठा विधायक ने स्वयं बस में यात्रा कर आमजन को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। और जिला मुख्यालय तक पहुंचना अब पहले से अधिक आसान और सुरक्षित होगा बताया गया कि पहली बस ग्राम ऐरा से लोहागढ़ और साकिन होते हुए समथर वांया झांसी तक संचालित होगी। जबकि दूसरी बस ग्राम कण्डौर से समथर वांया झांसी के लिए प्रतिदिन चलेगी। इन बस सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवा गमन में काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में गरौठा विधायक नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा बड़ोखरी प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह सैंगर ,अयोध्या प्रसाद दुबे, भगवत दयाल मुदगिल , हेमंत सीरोठिया,लवलू भैया पवन वुलकिया ,मुन्ना मेवाती, राम प्रकाश व्यास कपिल मुदगिल , अवधेश अग्रवाल, कन्हैया गुर्जर, चंद्रशेखर बघेल, बृज बिहारी व्यास, मनोज व्यास, राकेश मिश्रा, नितेश शर्मा राजेश झां, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
