गुरसरांय (झांसी)। नगर के विकास और जनकल्याण को लेकर आज नगर पालिका परिषद गुरसरांय सभागार में सभी 25 वार्डो के पार्षद मौजूद रहे। जिसमें गुरसरांय में पेयजल की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए ऐतिहासिक तालाब को भरने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करने का सभी पार्षदों ने संकल्प लिया। इस दौरान गुरसरांय नगर पालिका द्वारा तीन वर्षों में पात्र लाभार्थियों को आवास मुहैया कराने के लिए किए गए बेहतरीन प्रयासों के चलते गुरसरांय में इसी सत्र में 850 लोगों को जहां आवास मुहैया कराए गए। वहीं नगर में विभिन्न वार्डो में पेयजल की समस्या हल हो सके के लिए 47 टंकियों का निर्माण कराकर जहां नगर में हर साल गर्मियों में पेयजल की किल्लत होती थी इसको दूर करने की दिशा में यह कदम सराहनीय है लेकिन तालाब लगातार तीन वर्षों से खाली होने से वाटर लेबिल गिर जाने से बोरिंग में पानी आना बंद हो गया है। इसके लिए जनहित व शासन हित में जल्द से जल्द तालाब गुरसरांय का भरवाया जाए इसके लिए जिले से लेकर शासन स्तर पर नगर पालिका द्वारा पत्र लिखे गए हैं। उक्त जानकारी संयुक्त रूप से पार्षदों ने देते हुए स्पष्ट किया कि कुछ लोगों द्वारा नगर में नगर पालिका की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जो सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर स्टैंड कर ठेका न कराए जाने की बात कही है वह पूर्ण रूपेण निराधार हैं क्योंकि अखबार से लेकर विभिन्न माध्यमों से इसकी सूचना निर्गत कर प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से सर्वाधिक बोली बोलने वाले मनोज कुमार जैन के नाम यह स्टैंड कर का ठेका आवंटित हुआ है। पार्षदों ने संयुक्त रूप से यह भी कहा कि कोई भी निर्माण काम होने के पहले टैंडर आदि की सूचनाएं प्रकाशित की जाती हैं और निर्गित तिथि में ई टेंडर ऑनलाइन निकलते हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ यह प्रकिया जिला प्रशासन की निगरानी में होती हैं। इसलिए जो लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे वह निराधार हैं। जिसकी किसी भी प्रकार की जांच कराई जा सकती है। आने वाले समय में लगातार नगर पालिका परिषद गुरसरांय जल्द से जल्द बस स्टैंड से लेकर मंडी निर्माण के लिए जगह तलाशने में जुटी हुई है। जिसमें जिन लोगों को सहयोग देना चाहिए वह सहयोग न देकर असहयोग कर रहे हैं फिर भी नगर पालिका परिषद निश्चित ही इस समस्या से निजात जनता को जल्द से जल्द दिलाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इस दौरान वरिष्ठ पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसौदिया,अजय मौर्या,रिषभ वशिष्ठ,कैलाश कुशवाहा,देवी सिंह यादव,दीपक यादव,भरत राठौर,बृजेन्द्र यादव,अखण्ड यादव,राजीव कुमार,अतुल कुमार,नीरज घोष,सत्यम चौहान,गजेन्द्र बड़ौनिया,सुनील श्रीवास,राकेश नाहर,अखिलेश घोष,भुवनेश अरजरिया,सुमंत सोनी,दशरथ कुशवाहा,नीतेश मोदी,सलमान खान सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। उधर पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसौदिया ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा हाउस टैक्स की जो दरें लगाने के आदेश दिए थे उस सम्बंध में नगर के लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीधा सीधा 40 प्रतिशत हाउस टैक्स कम लगाया गया है। जो गुरसरांय की जनता के लिए एक नगर पालिका परिषद गुरसरांय का महत्वपूर्ण काम रहा है इस पर भी लोगों ने जो उंगली उठाई है उससे लगता हैं लोग सच्चाई से दूर भाग रहे हैं।
