गुरसरांय(झांसी)। विद्युत चोरी करते हुए गुरसरांय-एरच मार्ग टाउन क्षेत्र में नगर में लगातार ओवर लोडिंग की शिकायतों को देखते हुए 16 मई शनिवार को उपखण्ड अधिकारी विद्युत विभाग गुरसरांय इंजीनियर संजय कुमार की देखरेख में अवर अभियंता दीपक कुमार ने मण्डी रोड पर चेकिंग में अवैध रूप से विद्युत चोरी कर रहे 5 व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत चोरी की धारा 135 के अंतर्गत एंटीपवर थाना झांसी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। विद्युत चेकिंग में सुरेन्द्र पाल टी.जी 2,सुरेन्द्र, हरप्रसाद,प्रदीप,मुकेश कुमार सहित आदि विद्युत विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
Please follow and like us:
