संवाददाता – नीलेश एन के डी
नमामि गंगे योजना के तहत मोठ नगर के कटरा बाजार मार्ग को पाइपलाइन कार्य के लिए खोदा गया था, जिससे बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया था। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण व्यापारियों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद ठेकेदार द्वारा कार्य को प्राथमिकता देते हुए सड़क मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है। सड़क पर गड्ढों को भरने और समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। नगरवासियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था फिर से सुचारु हो सकेगी।
Please follow and like us:
