महोबा । प्रधान रेटिंग सर्वे जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। सदर विधानसभा से बीजेपी विधायक राकेश गोस्वामी ने गांधी नगर इलाके से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ऐप के जरिए प्रधानों के विकास कार्यों की रेटिंग करने के लिए प्रेरित करना है। यह मुहिम ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने और पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। महोबा सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश गोस्वामी ने शहर के गांधी नगर इलाके से प्रधान रेटिंग सर्वे जागरूकता अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के आम लोगों को जागरूक करना है, ताकि वे चल रहे सर्वे में हिस्सा ले सकें और अपने गांव के प्रधान के कार्यों का मूल्यांकन कर सकें।
इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है, जिससे ग्रामीणों को अपने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर खुलकर राय देने का सीधा अवसर मिलेगा। सर्वे में सड़क, सफाई, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का मूल्यांकन शामिल है। इसके माध्यम से जनता विकास कार्यों की गुणवत्ता पर अपना वास्तविक फीडबैक दे सकेगी। जो प्रधान ग्रामीणों के मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, उन्हें जनता रेटिंग के जरिए जवाब दे सकती है। यह पहल प्रधानों की सीधी जवाबदेही तय करेगी।
जागरूकता वाहन अब गांव-गांव, मुख्य चौराहों और सड़कों पर घूमकर लोगों को ऐप डाउनलोड करने और सर्वे में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने खुद अपने मोबाइल से प्रधान रेटिंग ऐप में एक गांव का चुनाव कर रेटिंग की और जनता को भी इसके लिए उत्साहित किया। ग्रामीण भी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि इससे ग्राम पंचायतों के कार्यों की समीक्षा होगी और विकास कार्यों में प्रधानों की जवाबदेही तय होगी।
Please follow and like us:
