समथर (झांसी)। देश में बढ़ती ईंधन खपत और वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल-पेट्रोल की बचत एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील का असर अब नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में समथर नगर में जागरूकता अभियान चलाकर पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना एवं भाजपा जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार बुलकिया ने साइकिल चलाकर लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दिया।पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना साइकिल से नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मुख्य बाजार से गुजरते हुए उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही डीजल-पेट्रोल वाहनों का प्रयोग करें तथा दैनिक जीवन में साइकिल, ई-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। उनके इस प्रयास की नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
