समथर (झांसी)- समथर नगर में स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में व्यवस्थाओं की हकीकत जानने व परखने के लिए आयुक्त श्रम रोजगार मनरेगा झांसी शिखर श्रीवास्तव एवं एपीओ मोंठ गौरव अवस्थी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशाला में मौजूद सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। और निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने गौशाला में भूसा चारा दाना पशुओं की छाया स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था ,विद्युत व्यवस्था, चोकर व अन्य आहार सामग्री की स्थिति को गहनता से परखा। वहीं पशु चिकित्सक द्वारा गोवंश इलाज हेतु नियमित समय से उपचार व्यवस्था की प्रक्रिया को भी जाना परखा ।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई जिस पर अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त की गौशाला में गोवंश के खानपियन रहन-सहन आदि की व्यवस्था को परखने के पश्चात अधिकारियों ने निर्देश दिए कि गौशाला परिसर लगाये गये कपड़ों व टाट पर दिन में समय-समय पर पानी डालकर उन्हें गीला रखा जाए जिससे वातावरण ठंडा बना रहे और गोवंश को राहत मिल सके । नियमित समय से पशुओं को खाने के लिए दिया जाए समय से उन्हें पानी पिलाया जाए गौशाला में स्वच्छता व्यवस्था ठीक रहे जिससे पशु स्वस्थ और हिष्ट पुष्ट रहें। गौशाला परिसर के निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका लेखा लिपिक रामकुमार पलिया उपस्थित रहे।
