आज झांसी में शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कचहरी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई उक्त अवसर पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के रचयिता थे बाबा साहब के संविधान ने सबको समानता का अधिकार दिया साथ ही सबको बोलने का अधिकार दिया छोटे बड़े अमीर गरीब सबको बराबर का हक दिया लेकिन आज वर्तमान सरकार दलित और पिछड़ों को बराबर का हक नहीं दे रही है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम जो कुछ भी है सब बाबा साहब के संविधान से हैं बाबा साहब के संविधान ने हमें अपनी बात रखने की आजादी दी है लेकिन आज वर्तमान सरकार जातिगत जनगणना ना कराकर दलित और पिछड़ों का हक मारना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी हर हाल में जातिगत जनगणना करा कर रहेगी क्योंकि जब तक जातिगत जनगणना नहीं होगी तब तक जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी नहीं हो सकती। उक्त अवसर पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू डॉ सुनील तिवारी महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी डॉक्टर काशीराम भिटौरिया एम सी वर्मा पार्वती चौधरी एससी एसटी के जिला अध्यक्ष जीतू राजा अजय तिवारी शिखा तिवारी सोहन तिवारी दिनेश वर्मा संकल्प अग्रवाल दीपा यादव शैलेश चतुर्वेदी अशोक कौशल मनोज सोनी यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शेखर नलवंशी सीडी लिटोरिया स्टेला मसीह डॉक्टर पप्पू राम सहाय समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
