झाँसी-दिनांक 14 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति टीम ग्राम उल्दन पहुंची, जहां महिलाओं, पुरुषों और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई।
और अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण में चल रही योजनाओं—विधवा पेंशन, सुमंगला योजना और बाल कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही बाल मजदूरी जैसे मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया गया।
टीम ने 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा की जानकारी दी।
साथ ही साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के उपाय भी बताए गए।
सड़क सुरक्षा के तहत “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
अंत में टीम द्वारा पंपलेट वितरित कर अभियान को सफल बनाया गया।
