झांसी आज दिनांक 6 अप्रैल को हंसारी व बिजौली वार्ड नंबर 22 की महिलाओं ने सांसद कार्यालय में उपस्थित होकर बिजौली में बड़ी माता मंदिर के पास लाइट के खंभे, पीने के पानी , पेंशन, पीएम आवास, सिलेंडर,की समस्याओं को लेकर श्रीमती पूनम शर्मा को महिलाओं ने अबगत करवाया व कार्यालय में उपस्थित झांसी ललितपुर सांसद की धर्म पत्नी श्रीमती पूनम शर्मा जी ने तुरन्त संज्ञान में लिया तथा पूर्ण आश्वासन दिया l भारतीय किसान यूनियन तहसील के अध्यक्ष श्री अविनाश भार्गव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया जिसमे श्रीमती अल्पना सिंह , नारायण देवी, एलिजाबेथ जॉन्सन, पूनम, राखी, गीता, अर्चना, सविता, कृष्णा, लक्ष्मी, मंजू, आरती, जमुना, बबीता, पूजा, सुमन, रीता आदि उपस्थित रहीं l
Please follow and like us:
