झाँसी -खबर झाँसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा से है। जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा एक किसान के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखो के जेवरात व नगदी चोरी कर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित किसान ने उल्दन पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की।
उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा निबासी हरनारायण अहिरवार ने बताया कि विगत रात्रि परिवार के सभी लोग खेत पर थ्रेसिंग कराने गए हुए थे। तभी अज्ञात बदमाशो ने घर में घुसकर लाखो के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। परिवार के लोग जब घर पहुँचे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना उल्दन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
वही बताया गया है कि इससे पहले भी गांव में चोरी की घटना हूई थी। जिसका पुलिस अब तक खुलासा नही कर पाई। अब देखना होगा कि क्या पुलिस अब इस चोरी का खुलासा हो पाता है या नही।
