संवाददाता – नीलेश एन के डी
मोंठ नगर में मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। तेज हवा और हल्की बारिश के बाद नगर की बिजली आपूर्ति लगभग 12 घंटे से बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली गुल होने से घरों में अंधेरा छाया रहा, पेयजल संकट बढ़ गया और मोबाइल चार्जिंग सहित दैनिक कार्य प्रभावित हुए। गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न आने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अधिक दिक्कत हुई।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर फॉल्ट खोजने और सुधार कार्य में जुट गए। कई स्थानों पर लाइन की जांच की गई ताकि खराबी का कारण पता लगाया जा सके और आपूर्ति जल्द बहाल की जा सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं विभागीय कर्मचारी लगातार फॉल्ट ढूंढकर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास करते रहे।
