गुरसरांय (झांसी)। केसी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुरसरांय के परीक्षा फल घोषित होते ही बच्चों को सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा आन्या राठौर ने सर्वोच्च 98.83 प्रतिशत अंक पाकर अपनी प्रतिभा का नगर व क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बताते चलें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय प्रभारी डॉक्टर ओपी राठौर की आन्या राठौर बेटी है जबकि इसी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 2 के डॉक्टर ओपी राठौर के बेटे देवांश ने भी विद्यालय में 93 प्रतिशत अंक पाकर अपनी बेहतरीन शिक्षा और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है इसको लेकर गुरसरांय नगर के विद्यालय परिवार जनों से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मीडिया से जुड़े कौशल किशोर,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,शौकीन खान,मोती पाल,कुलदीप यादव मोनू, सार्थक नायक,धर्मेंद्र सोनी बल्ले ने दोनों बच्चों को सम्मानित किया है।
