गुरसरांय (झांसी)। नगर पालिका परिषद गुरसरांय से हमेशा जो जिम्मेदारी मिली उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करके नगर पालिका गुरसरांय व नगर क्षेत्र की जनता को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से सेवा देने वाले पंडित योगेन्द्र कुमार मिश्रा राजस्व मुहर्रिर की आज 1 अप्रैल बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में भव्य विदाई समारोह संपन्न हुआ। विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू ने योगेन्द्र कुमार मिश्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा की नगर पालिका स्टाफ पूरा और गुरसरांय की जनता हमारा परिवार है और हम सबको नगर विकास के लिए मिलजुल कर तेज गति से काम करना चाहिए ताकि गुरसरांय नगर का बहुमुखी विकास हो सके योगेन्द्र कुमार मिश्रा भले ही आज रिटायर्ड हुए हैं लेकिन मुझे उम्मीद है वह लगातार नगर पालिका के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने रिटायर्ड हुए योगेन्द्र कुमार मिश्रा को अंगवस्त्र श्रीफल,श्री रामचरितमानस के साथ नगद धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी ने कहा वह हमारे मार्ग दर्शक के रूप में रहे हैं और मुझे उम्मीद है उनसे हमें हमेशा स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए योगेन्द्र मिश्रा ने अपने संबोधन में चेयरमैन से लेकर सभी स्टाफ का जो सहयोग और स्नेह मिला है उसी की बदौलत मेरा पूरा कार्यकाल सफल हो सका है में आप सभी लोगों का हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूं। इस दौरान राकेश त्रिपाठी पूर्व पार्षद,चंद्र प्रकाश चौरसिया पूर्व पार्षद, प्रकाश ठेकेदार,कैलाश कुशवाहा पार्षद, ऋषभ वशिष्ठ,दीपक यादव,भरत राठौर,सलमान खान,बृजेंद्र घोष,भुवनेश अड़जरिया,रमेश चंद टिंकू,अतुल कुमार,सुनील श्रीवास और स्टाफ से प्रमुख रूप से मनीष बुधौलिया,प्रकाश दीक्षित,दीपू महाराज,जय नारायण,राकेश सोनी वन्टे, सचिन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
ख्याल गायनी में भी योगेन्द्र कुमार मिश्रा का बुंदेलखंड में है नाम
योगेन्द्र कुमार मिश्रा नगर पालिका परिषद गुरसरांय में जहां कार्यरत अभी तक थे वह झांसी जिले ही नहीं बुंदेलखंड और दूसरे प्रान्तों साहित्य और ख्याल गाने के क्षेत्र में महारत हासिल किए हुए हैं। बताते चलें दशकों वर्ष पहले साहित्यक ख्याल गायनी का जवाबी कार्यक्रम गुरसरांय और ऐतिहासिक मऊरानीपुर मेला सहित बुंदेलखंड के क्षेत्रों पश्चिम उत्तर प्रदेश,राजस्थान आदि जगह काफी लोकप्रिय कार्यक्रम होता था जिसमें कई जगह योगेंद्र मिश्रा द्वारा ख्याल गायनी में गुरसरांय से लेकर बुंदेलखंड में झांसी जिले का नाम एक टीम के सदस्य के रूप में किया है।
