गुरसरांय (झांसी)। गाँव पठा में स्थित प्रसिद्ध डिकौली माता (माँ छिन्नमस्ता पठा देवी) मंदिर पर आगामी एक अप्रैल से चार अप्रैल तक मेले का आयोजन किया जा रहा है अध्यात्मिक एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है 20 वर्ष की आयु में बड़े लक्ष्य को साधने वाले युवा साधक रोहित घोष भगत जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प दृण हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं होता है पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य और साधक रोहित घोष भगत जी के मार्ग दर्शन में गाँव पठा के माॅं छिन्नमस्ता पठा देवी मंदिर पर आगामी एक अप्रैल से चार अप्रैल तक मेले का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ,भजन संध्या एवं सामूहिक कन्या विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है इससे पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण निर्मित होता है दूर दूर से श्रद्धालु आकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। वही किसान नेता हरनारायण घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला सदियों से लगता आ रहा है और इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण तीन अप्रैल को भजन संध्या गायक श्री राजेन्द्र सिंह गुर्जर एवं चार अप्रैल को माता के विमान एवं जवारे विसर्जन और चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन है जो डिकौली वाली माता (माँ छिन्नमस्ता देवी) मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा इस सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में पाॅंच कन्याओं का विवाह विधि विधान के साथ सम्पन्न कराया जाएगा यह पहल समाज में सेवा सहयोग और समानता का उतकृष्ट उदाहरण है इस अवसर पर विख्यात त्रिकालदर्शी संत श्री गुरु शरण जी महाराज पण्डोखर सरकार सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में परिणयबद्ध नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे पण्डोखर सरकार के आगमन की खबर से झाॅंसी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का वातावरण बना हुआ है साधक रोहित घोष भगत जी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस चार दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो एवं चार अप्रैल को आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में उपस्थित होकर नवदंपतियो को आशीर्वाद प्रदान करें।
