समथर झांसी:- चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं भक्तों द्वारा आज नमे के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। देवी भक्तों ने रोरी,चंदन व फूल,मालाएं चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। नवरात्र में देवी मां के नौ अलग-अलग रूपों में पूजा अर्चना की जाती है। जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा देवी मंदिरों व देवी पंडालों में मां आदिशक्ति के रूप में छोटी छोटी कन्याओं की पूजा अर्चना कर मीठा भोजन खीर, जलेवी खिला कर कन्याओं को फल एवं दक्षिणाभेंट दी गई। मां के भक्त जनों के
द्वारा अपने घरों में घट, खप्परों में
जवारों की स्थापना देवी मां के मंदिर बना कर भजन कीर्तन लांगुरिया गीत गाये गये। सुबह से ही घरों में बोये गये जवारों के भजन कीर्तन लांगुरिया गाते हुये आदि शक्ति उपासकों द्वारा मुंह में सांग छेदकर व मातृशक्ति अपने-अपने सिरों पर जवारे के घटों को मंगल गायन करते हुए नगर के किले के अन्दर विराजमान आदिशक्ति मां भवानी शीतला माता मंदिर एवं कामाख्या मंदिर,अग्गा बाजार स्थित सुखदैनी माता मन्दिर, महाराज राधाचरण सिंह छतरी चौराहा स्थित श्री गायत्रीमाता मंदिर,पीपरी रोड स्थित श्री बीजासेन माता मन्दिर,काली माता मंदिर,नईबस्ती स्थित श्री छोटी माता मन्दिर,लोहियाना मोहल्ला स्थित छोटी माता मंदिर, बैधयाना, तिबरयाना, बाल्मीकि नगर, अम्बेडकर नगर, मोगियाना, दतावली तिराहे के पास स्थित मंदिर, सहित सभी वार्डों में स्थित मंदिरों पर एवं ग्रामीण क्षेत्र के
बांगरी चिरगांव खुर्द के मध्य बने बरी माता मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों द्वारा श्रद्धापूर्वक जवारे चढ़ाये गये। नगर में किला के अंदर स्थित माता मंदिर सहित अन्य जगहों पर भी भंण्डारे भोज कराया गया जहां सैकड़ों लोगों द्वारा महा प्रसाद ग्रहण किया गया। रात्रि चौपड़ बाजार नागा मन्दिर, मोहल्ला तिवरयना एवं कटरा बाजार के पंडालों में हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ।ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धींगपुरा,इमलिया,करई, लोहागढ़,साकिन,खुजा, बड़ोखरी,कुइयां,अटा,छेवटा, सजौनी,बुढ़ेरा कलां,बूढ़ेरा घाट, पिरौना,बहादुरपुर,दतावली कला,बरनाया,पहाड़पुरा स्टेट, बांगरी,चिरगांव खुर्द,महलुआ, अंगथरी,बरथरी स्टेट,छोटा बेलमा,बेलमा कला, बसौना,कडूरा, मंगरौरा,पचोबई,बसोंबई,लावन, महुआखेरा,पुलिया में माता मंदिरों पर जवारे चढ़ाकर माता रानी के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया।
