समथर (झांसी)- नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में बड़े ह्रदय भाव से मनाया गया श्री राम जन्म। भगवान राम के वाल स्वरुप के दर्शन कर भक्ति में मग्न होकर खूब झूमे नाचे। समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। नगर के किला में अंदर स्थित राज मंदिर में विराजमान भगवान श्री राम जानकी लक्ष्मण जी एवं समस्त राम दरबार
का वैदिक रीति रिवाज अनुसार मंत्र उच्चारण से श्रीमंत महाराज साहब समरजीत सिंह जूदेव के द्वारा पूजन किया गया। राम जन्मोत्सव होते ही किला के प्रांगण में छोटी तोप चलाई गई एवं बैण्ड बाजे बजाये गये एवं महा प्रसाद वितरण किया गया।
नगर के मोहल्ला लोहियाना में स्थित श्री श्यामदास जी मंदिर पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 नरहरि दास जी महाराज ने मंदिर में विराजमान ठाकुर जी का वैदिक रीति रिवाज अनुसार पूजन कर महाआरती की,महाआरती के उपरांत मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम चलता रहा,मंदिर में आये हुये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। वही नगर के जीआईसी रोड खरखरी वाग में स्थित श्री चतुर्भुज मंदिर,चौपड़ बाजार स्थित श्री अवधनाथ मंदिर,अग्गा बाजार स्थित श्री धनुषधारी मंदिर पर महंत श्री1008 वाल्मीकि दास महाराज,नईबस्ती स्थित श्री ब्यास के
धनुषधारी मंदिर, साहू रामजानकी मंदिर,रामाधार पांडे के राघवेन्द्र सरकार मंदिर,चौपड़ बाजार,एवं ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम करई में स्थित श्री रामजानकी मंदिर पर पवन नगाइच,बांगरी में स्थित श्री जानकी मंदिर पर महंत 1008 श्री बिहारीदास जी ने मंदिर में विराजमान ठाकुर जी का पूजन कर रामजन्म उत्सव मनाया।बही ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धींगपुरा,इमलिया, लोहागढ़,साकिन,खुजा, बड़ोखरी,कुइयां,अटा,छेवटा, सजौनी,बुढ़ेरा कलां,बुढ़ेरा घाट, पिरौना,बहादुरपुर,दतावली कला,बरनाया,पहाड़पुरा स्टेट,चिरगांव खुर्द,महलुआ, अंगथरी,बरथरी स्टेट,छोटा बेलमा,बेलमा कला, बसौना,कडूरा, मंगरौरा,पचोबई,बसोंबई,लावन, महुआखेरा,पुलिया में एवं धर्म प्रेमियों द्वारा मंदिरों पर एवं अपने घरों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
