गुरसरांय(झांसी)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के प्राकट्य उत्सव पर नगर गुरसरांय में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ परकोटा मोहल्ला के हनुमान जी मंदिर से हुआ। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान,पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर भगवान के स्वरूपों का तिलक लगाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा तालाब माता मंदिर,मोदी चौराहा,कटरा बाजार,मातवाना मोहल्ला होते हुए तालाब मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में बग्गियों पर विभिन्न झांकियां सजाई गई। जिसमें देवी देवता एवं महापुरुषों के रूप में सवार स्वरूप की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। नगर में जगह-जगह भंडारे एवं जलपान कराया गया तथा फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का समापन क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने तिलक एवं आरती के साथ किया। थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदोरिया,उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा,उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी सहित पुलिस स्टाफ सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा। अंत में संयोजक प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री बद्दी प्रसाद त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष नेहिल सिंघई,संजीव सोनी बड़े बाबू, राजा चौहान,राकेश त्रिपाठी,गुड्डू चौहान,छोटू अस्ता,रामजी अग्रवाल,अनुज द्विवेदी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल,जे जे मिश्रा,अवधेश सिंह फौजी,राजेंद्र बिलैया,रामेश्वर दयाल अग्रवाल,बृजेंद्र शर्मा,राजेंद्र शर्मा ,विनोद स्वामी,पार्षद अजय गोस्वामी,चंद्रभान नायक,रोहित द्विवेदी,अंशु महाराज,संजीव सोनी,मंटू महाराज,दीपू स्वामी,दाऊ पालीवाल,रविंद्र स्वामी,उमाकांत पाराशर,विष्णु चौरसिया सहित नगर वासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। वही साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल शोभायात्रा के दौरान पायगा स्थित जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा रामभक्तों का स्वागत किया गया। डॉ. नईम सिद्दकी, अतीक उद्दीन सिद्दकी,अख्तर राईन, रिजवान खान सहित अन्य लोगों ने जलपान की व्यवस्था कर आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की,जो आकर्षण का केंद्र रहा।

दिन भर भंडारा से लेकर जगह जगह हुआ यात्रा का भव्य स्वागत
जैसे ही श्री राम जन्मोत्सव के बाद श्री राम जी की हजारों की संख्या में शोभायात्रा निकली तो हजारों की शोभायात्रा का गुरसरांय नगर के प्रमुख मार्गो पर 100,200 मीटर की हर जगह दूरी पर भव्य शोभा यात्रा का कही मिष्ठान वितरण कर कहीं ठंडाई पिलाकर कहीं फल व विभिन्न प्रकार की मेवा प्रसाद का वितरण देर शाम तक चलता रहा।
देर शाम भजनों के साथ निकले जवारे
रामनवमी पर शाम 6:00 बजे से ही गुरसरांय नगर ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भजन गाते हुए सिर पर जवारे के खप्पर रखे हुए प्राचीन ऐतिहासिक तालाब माता मंदिर पहुंचे जहां विधि विधान से जवारे माता मैया को चढ़ाकर पूजा अर्चना की और देर शाम सभी श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को जवारे देकर रामनवमी के महापर्व पर लोगों को सुख समृद्धि की कामना के साथ जवारे भेंट करते देखे गए। आज दिन-भर नगर के अधिकांश घरों में और सार्वजनिक मंदिरों से लेकर धार्मिक स्थलों पर कन्या भोज और कन्या पूजन भी कराते हुए दिन भर लोगों को देखा गया।
