गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय को शासन द्वारा दो ट्रेडों की मान्यता मिल गई है। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानचार्य धनप्रकाश तिवारी ने दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन ने विद्यालय में दो कोर्स प्रारंभ किये है। जिनमें आई.टी(इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) एवं रिटेल कोर्स में बच्चों के कक्षा 9 में अप्रैल से प्रवेश प्रारम्भ हो जायेंगे। उनकी सामग्री विद्यालय को प्राप्त हो गई है। विद्यालय के इन कोर्सों की मान्यता से जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेश पालीवाल,प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,उप प्रबंधक ब्रजकिशोर व्यास,सदस्य सतीश चौरसिया,सुशील स्वामी,राकेश खरे आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
Please follow and like us:
