आज सुबह बबीना ग्राम वासियों को जानकारी हुई की गैस की गाड़ी आ रही है सभी ग्रामवासी अपना-अपना खाली सिलेंडर लेकर बबीना गैस एजेंसी पर पहुंच गए करीब 200 -300 सिलेंडर की लंबी लाइन तपती धूप में ग्रामवासी इंतजार कर रहे थे कि आज गैस की गाड़ी आएगी और 10-15 दिन से इंतजार कर रहे अपने सिलेंडर भरने का, लेकिन न गाड़ी आई न गैस । आई तो बस एक ना उम्मीद
जी हां जब हमारे संवाददाता ने मौके पर जानकारी की तो ग्रामीण महिलाओं द्वारा बताया गया की 6 मार्च की उनकी बुकिंग है लेकिन ना तो आज तक सिलेंडर आया ना कोई खबर आई ऑनलाइन डिलीवरी की उम्मीद छोड़ आज जब लोग बाग अपना काम छोड़कर बबीना गैस गोदाम सुकमा टोका रोड पहुंचे तो जानकारी हुई की गाड़ी आज नहीं आई है लेकिन ग्रामीणों का कहना है गाड़ी आई है और कुशवाहा ढाबा पर खड़ी हुई है और हर दूसरे तीसरे दिन गाड़ी आ रही है लेकिन उनको उनकी बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है इस मौके पर बबीना प्रधान दीनदयाल अहिरवार भी पहुंचे और ग्रामीणों का दर्द जाना जानकारी करने पर पता चला कई लोग दुकानदार अपना काम छोड ग्रहणी अपना घर गृहस्ती छोड़ें गैस के इंतजार में लंबी-लंबी लाइन लगाए बैठे हैं लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल रही थी इस बात की जानकारी करने हमारे संवाददाता स्टेशन रोड बने हनी गैस सर्विस के ऑफिस पहुंचे तो वहां पता चला की गाड़ी आई है और जिनकी बुकिंग 16 तारीख से पहले हुई है सिर्फ उनको ही गैस दी जाएगी लेकिन बात समझ में नहीं आई महिलाओं द्वारा बताया गया कि उनकी बुकिंग 6 मार्च की है तो उन्हें अभी तक गैस क्यों नहीं दी गई और जब गैस भरपूर मात्रा में आ रही है तो 200 सिलेंडर एक बार में एकत्रित होने का कारण क्या है साथ ही दूसरा मामला एजेंसी ऑफिस पर देखने को मिला जहां एक बड़ी भीड़ अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने के लिए बैठी हुई थी जानकारी करने पर पता चला कंप्यूटर ऑपरेटर महाशय कई दिनों में आज आए हैं जिस वजह से लंबी-लंबी कतार लगी थी हालांकि प्रशासन और अधिकारियों द्वारा जनता को भरपूर मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई तो कमी है जिस वजह से आम जनता तक सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा और लोग लंबी-लंबी लाइन लगाने और धक्के खाने को मजबूर है
