झांसी गरौठा-तहसील गरौठा क्षेत्र अन्तर्गत ककरबई थाना के ग्राम मछलीकांछ निवासी राजाबाबू उम्र 35वर्ष पुत्र रामप्रसाद सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने खेत से घर लौट रहा था तभी सर्रा बाबा मोड़ के पास बालू से भरे आ रहे डंपर यूपी 93 एटी 7286 से उसकी टक्कर हो गयी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर थाना ककरवई से एसआई विजय शंकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल संजय यादव व डायल 112 गरौठा पीआरबी 5720 पर ड्यूटी पर तैनात रामस्वरत चौधरी,चालक बैकुंठ नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को चालक सहित कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
