समथर -जानकारी देकर किया गया जनपद झांसी के समथर थाना में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी आत्मनिर्भरता नारी स्वाभिलंवन बनने हेतु मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत के नेतृत्व में नगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को समथर थाना मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाकर मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न जानकारियां जैसे हेल्प डेस्क, जी0डी0 कार्यालय में होने वाले कार्यों व साइबर से होने वाले अपराधों से बचने के तरीके व सावधानियों के सम्बन्ध में जानकरी देते हुए कक्षा 7 की छात्रा नाजिश को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाकर शिकायतकर्ता शिवनारायण ग्राम बहादुरपुर थाना समथर जनपद झांसी की समस्या को सुनकर संबंधित हल्का इंचार्ज को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया व सभी थाने का भ्रमण कराया गया । वहीं हेल्पलाइन सेवा जैसे 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 विमेन पावर हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध 102 स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बूलैंस सेवा 1098 महिला हेल्पलाइन सेवा मिशन शक्ति टीम द्वारा आदि की विस्तृत जानकारी दी गई
