गुरसरांय(झांसी)। 21 मार्च शनिवार को नवरात्रि के तीसरे दिन गुरसरांय पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर के मुख्य बाजारों,तालाब माता मंदिर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। गुरसरांय पुलिस ने मुख्य सड़कों,बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त गुरसरांय पुलिस ने थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह की देख रेख में किया। इस गश्त का उद्देश्य आम जनता में विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना था। गुरसरांय पुलिस ने स्थानीय निवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस गश्त में सब इंस्पेक्टर महेन्द्र भदौरिया,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी,कांस्टेबल राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में गुरसरांय पुलिस टीम मौजूद रही। वहीं गुरसरांय पुलिस प्रशासन सुबह से ही ईदगाह पर ड्यूटी करते देखा गया।
