गुरसरांय (झांसी)। विश्व वानिकी दिवस 21 मार्च शनिवार को गुरसरांय वन क्षेत्र अंतर्गत धरातल पर वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिबाकर की देखरेख में भव्यता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच मनाया गया। गुरसरांय रेंज क्षेत्र अंतर्गत गुरसरांय मऊरानीपुर मार्ग पर ग्राम प्रधान बड़वार बद्री पटेल की उपस्थिति में आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने पाकड़,बरगद,कदम्ब,मौलश्री,नीम आदि पौधों का पौधारोपण किया और वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिबाकर की उपस्थिति में वन विभाग के सभी स्टाफ से लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर सभी पौधों को बच्चों की तरह संरक्षण देने का संकल्प लिया। इस दौरान यह कार्यक्रम लगातार पूरे साल जारी रखकर प्रयास होगा गुरसरांय वन क्षेत्र एक मॉडल रूप में अपनी पहचान दे सके।
