समथर (झांसी)- बेमौसम बरसात को देख घबराकर किसान ने फांसी लगाकर दी जान। जनपद झांसी के समथर नगर में स्थित जी आई सी रोड मुहल्ला टूटागढ़ा निवासी संतोष कुमार कुशवाहा उम्र 52 बर्ष पुत्र घनश्याम कुशवाहा ने अपने घर के कमरें में रस्सी के फंदे से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष कुमार खेती और मज़दूरी करके परिवार का संचालन करता था। मृतक संतोष ने कर्ज लेकर फ़सल बुआई थी।अधिक वारिस होने से एक फसल खराब हो गई थी। जिससे मृतक संतोष परेशान रहता था। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस फोरेंसिंक टीम सहित मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर पुलिस ने सव को अपने कब्जे में लिया। और पंचनामा भरकर सव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल रिफर कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Please follow and like us:
