झाँसी -जनपद में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और आमजन से संवाद कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को चॉकलेट व टॉफी वितरित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वित प्रयासों से पूरे जनपद में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मौके पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और सिविल डिफेंस के सदस्य भी मुस्तैद रहे।
Please follow and like us:
