संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
ईद के अवसर पर बाजार वाली मस्जिद में सामाजिक सौहार्द और सम्मान का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर सचिन श्रीवास ने मुस्लिम धर्मगुरुओं को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और ईद की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है तथा समाज में एकता बनाए रखने के लिए ऐसे अवसर महत्वपूर्ण होते हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपसी सम्मान और भाईचारे का वातावरण बना रहा।
Please follow and like us:
