गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले की सबसे पिछड़ी तहसील के विकासखण्ड बामौर की ग्राम सभा अस्ता में जाने के लिए गुरसरांय-कोटरा मुख्य मार्ग से एक किलोमीटर लगभग संपर्क मार्ग जो कई दशकों सालों पहले सड़क बनी हुई थी वह सालों से पूरी तरह उखड़ गई है जिसके चलते अस्ता आने जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है और प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने समाचार लिखे जाने समय तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जबकि जिला प्रशासन से लेकर विधायक, एमएलसी,विधान परिषद सभापति चाहे तो यह बेहतरीन सड़क हर कीमत पर एक हफ्ते के अंदर बन सकती है उधर इस क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं का भारी अभाव है जिसको देखते हुए बड्स एन ब्लूम्स स्कूल के प्रमुख संचालक पुरुषोत्तम पटेल ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए और जनता की मांग पर केजी से इंटर तक विद्यालय बनवाया है और उम्मीद है की चैत्र नवरात्रि में ही यह विद्यालय इस पिछड़े क्षेत्र के छात्रों को बेहतरीन शिक्षा कम शुल्क में बेहतरीन अध्यापकों द्वारा दिलाना शुरू करेगा यह विद्यालय झांसी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाला लग रहा है बुंदेलखंड ही नहीं प्रदेश का मॉडल का रूप लेगा।
विकास के वास्ते जनप्रतिनिधि और प्रशासन खोले रास्ते- श्याम सिंह अस्ताग्राम प्रधान श्याम सिंह अस्ता का कहना है कि ग्राम अस्ता सहित कई दर्जनों गांव के बच्चों के लिए यह शिक्षण संस्थान योगी सरकार के कार्यकाल में वरदान साबित होगी लेकिन गुरसरांय-कोटरा मार्ग से अस्ता तक सड़क को एक किलोमीटर पुनः पक्का कराया जाए और इसी संपर्क मार्ग से जुड़ने वाले बड्स एन ब्लूम्स स्कूल तक भी लगभग 200 मीटर सड़क को भी क्षेत्रीय विधायक,विधान परिषद सदस्य, विधान परिषद के सभापति से लेकर जिला प्रशासन को भी चाहिए कि इस सड़क का काम एक हफ्ते के भीतर मरम्मत कराकर पूरा कर क्षेत्र के विकास के वास्ते प्रशासन अब खोल दे रास्ते।
