गुरसरांय(झांसी)। रंगपंचमी पर राम जानकी मन्दिर तालाब माता मंदिर के पास कुशवाहा समाज द्वारा भव्य भजन संकीर्तन के साथ फूलों व गुलाल की होली खेली गई और एक से बढ़कर एक रंगपंचमी पर होली के गीत गाकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कन्हैयालाल कुशवाहा गुरसरांय ने विधि विधान से मंदिर की पूजा अर्चना की।इस दौरान भजन कीर्तन मंडली के प्रमुख कलाकार लोचन दाऊ,तुलसीदास,प्यारेलाल,बाला कारीगर,जस्सु मेंबर,लालाराम भगत,मुन्ना नेता,अर्जुन,जय सिंह पार्षद,हरिकांत,अरविंद सहित बड़ी संख्या में कलाकार व कुशवाहा समाज के गुरसरांय नगर व ग्रामीण क्षेत्र से लोग इस धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Please follow and like us:
